Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमएस धोनी और रोहित शर्मा में कौन है IPL का बेस्ट कप्तान,केविन पीटरसन ने बताई अपनी पसंद

नई दिल्ली, 19 अप्रैल | इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा है कि आईपीएल के सर्वकालिक महानतम कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा से आगे हैं। पीटरसन ने कहा कि धोनी की कप्तानी में हर सीजन उम्मीदों

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 19, 2020 • 20:02 PM
MS Dhoni and Rohit Sharma
MS Dhoni and Rohit Sharma (BCCI)
Advertisement

नई दिल्ली, 19 अप्रैल | इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा है कि आईपीएल के सर्वकालिक महानतम कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा से आगे हैं।
पीटरसन ने कहा कि धोनी की कप्तानी में हर सीजन उम्मीदों के बोझ बढ़ने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स की निरंतरता धोनी को आगे रखती है।

पीटरसन ने एक चैनल के शो पर कहा, "स्टीफन फ्लेमिंग के साथ उनका तालमेल, टीम में निरंतरता और जिस विकेट पर वो खेलते हैं, इसलिए धोनी के खिलाफ जाना मुश्किल है और इसलिए वो मेरा वोट लेंगे।"

Trending


रोहित के बारे में पीटरसन ने कहा, "रोहित ने जो किया वो मुझे पसंद है। मुझे मुंबई इंडियंस और उनकी सोच पसंद है। लेकिन दबाव और निरंतरता के कारण धोनी की चेन्नई को मेरा वोट जाता है।


Cricket Scorecard

Advertisement