New Zealand Probable Playing XI For 1st Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (NZ vs IND 1st Test) गुरुवार, 18 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (New Zealand Probable Playing XI) कैसी हो सकती है।
डेवोन कॉनवे-रचिन रविंद्र की वापसी: न्यूजीलैंड के दो अनुभवी खिलाड़ी डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र फिट हो गए हैं और वेलिंगटन टेस्ट के साथ मैदान पर वापसी करेंगे। इन दोनों ने ही ODI सीरीज मिस की। रविंद्र अपने दाएं कंधे के डिस्लोकेट होने के कारण और कॉनवे प्रैक्टिस के दौरान सिर पर चोट लगने के कारण नहीं खेल पाए थे। वो टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के बैटिंग ऑर्डर को मजबूती देंगे।
मिचेल सेंटनर बाहर: कीवी टीम को टेस्ट सीरीज से पहले एक झटका भी लगा है। उनके स्टार ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर हाथ में फ्रैक्चर के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें पांचवें वनडे के दौरान चोट लगी। न्यूजीलैंड ने उनकी रिप्लेसमेंट भी घोषित कर दी है। उन्होंने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को टेस्ट स्क्वाड में शामिल कर लिया है।