VIDEO: कूपर कोनोली ने स्टार्क को लगाया 100 मीटर का गगनचुंबी छक्का, चहल का एक्सप्रेशन था देखने लायक (Image Source: X)
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में कूपर कोनोली ने ऐसा छक्का लगाया जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। मिचेल स्टार्क की गेंद पर लगाया गया यह 100 मीटर लंबा सिक्स सीधे स्टैंड्स में जा पहुंचा। लेकिन इस शॉट से ज्यादा चर्चा युजवेंद्र चहल के मजेदार रिएक्शन की हो रही है।
धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में सोमवार (11 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 55वे मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपनी छोटी लेकिन अहम पारी के दौरान ऐसा छक्का लगाया जिसने फैंस को रोमांचित कर दिया।
कूपर कोनोली शुरुआत में थोड़ा संघर्ष करते नजर आ रहे थे। वह 15 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर खेल रहे थे और रन बनाने में परेशानी हो रही थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को निशाने पर लिया।