Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO: लाबुशेन की गेंद पर चारों खाने चित्त हुए बेन स्टोक्स, बीच पिच पर 'अंडरटेकर' की तरह लेटे

County Championship: मार्नस लाबुशेन की गेंद का सामना करते वक्त स्टोक्स चारों खाने चित्त हो गए और मैदान पर ही अंडरटेकर की तरह लेट गए।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma May 12, 2022 • 23:28 PM
Cricket Image for VIDEO: लाबुशेन की गेंद पर चारों खाने चित्त हुए बेन स्टोक्स, बीच पिच पर 'अंडरटेकर'
Cricket Image for VIDEO: लाबुशेन की गेंद पर चारों खाने चित्त हुए बेन स्टोक्स, बीच पिच पर 'अंडरटेकर' (County Championship Ben Stokes)
Advertisement

County Championship: इंग्लैंड के नए कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के साथ काउंटी चैंपियनशिप में एक हफ्ते से भी कम समय में एक दिलचस्प वाक्या घटा। कुछ दिन पहले स्टोक्स ने काउंटी में 10 गेंदों में आठ छक्के लगाए थे। मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) की गेंद का सामना करते वक्त स्टोक्स चारों खाने चित्त हो गए और मैदान पर ही अंडरटेकर की तरह लेट गए।

बेन स्टोक्स एक छोटी गेंद के लिए जल्दी में थे लेकिन, शॉट खेलने के चक्कर में कमर के निचले हिस्से में गेंद जाकर लगी और असहनीय दर्द के चलते वो पिच पर ही लेट गए। इसके बाद लाबुशेन को दौड़कर स्टोक्स के पासे जाते देखा गया लेकिन, लाबुशेन काफी कूल अंदाज में गेंद को उछालते हुए नजर आए।

Trending


ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन को पहली बार कुछ साल पहले ऑस्ट्रेलिया में लीग क्रिकेट में तेज गेंदबाजी करते हुए देखा गया था, लेकिन बाद में वो बतौर स्पिनर भी गेंदबाजी करते हुए दिखे थे। काउंटी चैंपियनशिप में जो कि इंग्लैंड में हो रही है अतिरिक्त लाभ के लिए लाबुशेन मीडियम पेसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

अधिक अनुकूल विकेटों पर अच्छे प्रभाव के लिए लाबुशेन की इन गेंदों ने फैंस का ध्यान खींचा है। स्टोक्स जिन्हें शॉर्ट गेंद के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और पुल शॉट खेलने के चक्कर में वो लगभग-लगभग खुदको चोटिल ही कर लेते हैं। हालांकि, कुछ सेकंड बाद स्टोक्स उठकर खड़े हो जाते हैं और बड़े ही आराम से बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement