County Championship: भारी विरोध के बाद Hampshire ने Scott Kuggeleijn को टीम से हटाया, वजह चौंका देगी (County Championship: भारी विरोध के बाद Hampshire ने Scott Kuggeleijn को टीम से हटाया, वजह चौंका देगी)
सोशल मीडिया पर चयन का भारी विरोध होने के बाद हैंपशायर ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर स्कॉट कुग्गेलैन को क्लब से हटा दिया है। क्लब ने एक दिन पहले ही वार्विकशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें स्कॉट कुग्गेलैन शामिल थे, लेकिन एक दिन बाद ही क्लब को अपना फैसला बदलना पड़ा।
कुग्गेलैन को चैंपियनशिप के आखिरी चार मुकाबलों के लिए क्लब से जुड़ना था। मगर क्लब की तरफ से बुधवार को जारी बयान में इस बात की पुष्टि की गई कि कुग्गेलैन अब क्लब का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।
साल 2015 में स्कॉट कुग्गेलैन पर बलात्कार का आरोप लगा था, जिसके बाद उन पर दो बार मुकदमा चला। साल 2016 में हुए पहले मुकदमे में जूरी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी और साल 2017 में दूसरे मुकदमे में उन्हें बरी कर दिया गया।