सीपीएल 2026: गुरबाज का अर्धशतक, अमेजन वॉरियर्स ने जमैका किंग्समेन को 8 विकेट से हराया (सीपीएल 2026: गुरबाज का अर्धशतक, अमेजन वॉरियर्स ने जमैका किंग्समेन को 8 विकेट से हराया)
कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 का 26वां मैच प्रोविडेंस क्रिकेट स्टेडियम में जमैका किंग्समेन और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला गया। गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की।
गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका किंग्समेन ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए थे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हसन खान ने मात्र 29 गेंदों पर 6 छ्क्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा माज सदाकत ने 34 गेंदों पर 35 रन बनाए। केसी कार्टी ने 18, किमो पॉल ने 15, ओडियन स्मिथ ने 13 और उस्मान खान ने 10 रन बनाए।
अमेजन वॉरियर्स के लिए ड्वेन प्रिटोरियस और खेरी पियरे ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद नबी को एक विकेट मिला।