सीपीएल 2026: हसन नवाज का अर्धशतक, एंटिगुआ ने त्रिनबागो को 8 रन से हराया (सीपीएल 2026: हसन नवाज का अर्धशतक, एंटिगुआ ने त्रिनबागो को 8 रन से हराया )
कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 के 24वें मैच में एंटिगुआ एंड बारबुडा फॉल्कंस ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को एक रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हरा दिया। एंटिगुआ की जीत में हसन नवाज की अर्धशतकीय पारी की अहम भूमिका रही।
त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए एंटिगुआ एंड बारबुडा फॉल्कंस ने हसन नवाज की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 4 विकेट पर 183 रन बनाए थे। नवाज ने 48 गेंदों पर 3 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 76 रन बनाए। कप्तान मोईन अली ने 24 गेंदों पर 1 छक्का और 3 चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। इविन लुईस ने 24 और रखिम कॉर्नवाल ने 20 रन बनाए।
त्रिनबागो की तरफ से अकील हुसैन, लाहिरू कुमारा, उस्मान तारिक और जस्टिन ग्रीव्स ने 1-1 विकेट लिए।