टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच के दौरान भारत और साउथ अफ्रीका के मुकाबले में एक दिलचस्प फैन मोमेंट देखने को मिला। बिग बॉस मराठी की पूर्व कंटेस्टेंट इरीना रुदाकोवा हाथ में खास पोस्टर लेकर अभिषेक शर्मा को सपोर्ट करती नजर आईं। उनका यह प्यार भरा मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने मैच के माहौल को और भी खास बना दिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बुधवार (4 फरवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए वॉर्मअप मुकाबले में क्रिकेट के साथ-साथ फैन मोमेंट ने भी सुर्खियां बटोरीं। इसी दौरान बिग बॉस मराठी की पूर्व कंटेस्टेंट इरीना रुदाकोवा स्टैंड्स में एक रंगीन पोस्टर के साथ नजर आईं, जिस पर लिखा था की, “क्रश नहीं, पूरे देश का प्यार हो तुम।”
यह पोस्टर खास तौर पर टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए था। फील्डिंग के दौरान जब अभिषेक की नजर इस मैसेज पर पड़ी तो वह मुस्कुराते हुए नजर आए। यह हल्का-फुल्का और भावनात्मक पल कैमरों में कैद हो गया, जिसके बाद तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगीं।