SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने शनिवार (18 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में 13 गेंदों में 230.77 की स्ट्राईक रेट से 30 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का जड़ा। हेनरिक क्लासेन ने नितीश कुमार रेड्डी की गेंद पर शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया।
आईपीएल में 13 पारियों के बाद सबसे ज्यादा बार 30 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में म्हात्रे पहले नंबर पर आ गए हैं, उन्होंने 13वीं बार यह कारनामा किया है। उन्होंने इस लिस्ट में एमएस धोनी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा है।
मौजूदा आईपीएल सीजन में अभी तक म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 6 पारियों में 33.50 की औसत और 177.88 की स्ट्राईक रेट से 201 रन बनाए हैं।
Indians with most 30+ scores after 13 IPL innings
— The Cricket Panda (@TheCricketPanda) April 18, 2026
9: Ayush Mhatre
◎ 8: V Suryavanshi (12 inns)
◎ 8: MS Dhoni
◎ 8: Gautam Gambhir
◎ 8: Rohit Sharma pic.twitter.com/YeZ3qeNtpb