IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Highlights: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार (18 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 194 रन बनाए, जिसके जवाब में CSK की टीम 184 रन तक ही पहुंच सकी। इस जीत के साथ हैदराबाद ने पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में एंट्री मार ली।
आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 गेंदों में 75 रन जोड़े।
ट्रेविस हेड ने 23 रन बनाए, लेकिन असली जलवा अभिषेक शर्मा का रहा। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 22 गेंदों में 59 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला और 39 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली। इन पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर स्कोर खड़ा किया।