चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 43 साल के हो गए हैं, ऐसे में अब आगामी IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में सीएसके की टीम मैनेजमेंट उनकी रिप्लेंसमेंट जरूर तलाशना चाहेगी। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन विकेटकीपर बैटर के नाम जो सुपर किंग्स की टीम में महेंद्र सिंह धोनी की रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।
ईशान किशन (Ishan Kishan)
26 वर्षीय विकेटकीपर बैटर ईशान किशन बीते 6 सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। साल 2023 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पिछले सीजन वो कुछ खास नहीं कर पाए और 14 मैचों में 22.86 की औसत से सिर्फ 320 रन ही जोड़ सके। ऐसे में अब अगर मेगा ऑक्शन को देखते हुए एमआई उन्हें रिलीज करती है तो चेन्नई सुपर किंग्स ऑक्शन में उन्हें जरूर टारगेट करेगी।