IPL 2026: CSK की पहली जीत के बाद कप्तान Ruturaj Gaikwad को झटका,लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना (Image Source: BCCI)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) पर चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में दौरान धीमी ओवर-रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े उल्लंघनों से संबंधित है के तहत इस सीज़न में उनकी टीम का यह पहला उल्लंघन था, इसलिए गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की।