Ruturaj Gaikwad Fined: शुभमन गिल (Shubman Gill) की कैप्टेंसी वाली गुजरात टाइटंस की टीम (Gujarat Titans) ने बीते गुरुवार, 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 229 रन डिफेंड करके चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 89 रनों से मात दी। गौरतलब है कि CSK की इस शर्मनाक हार के बाद कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को एक और बड़ा झटका लगा है।
दरअसल, BCCI ने CSK कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उनकी टीम के स्लो रेट से गेंदबाज़ी करने के कारण पूरे 24 साल रुपये का फाइन लगाया है। IPL ने खुद अपना आधिकारिक बयान साझा करके फैंस को इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने अपने बयान में लिखा, "चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ TATA IPL 2026 के मैच 66 के दौरान स्लो ओवर रेट बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है।" उन्होंने लगा लिखा, "यह उनकी टीम का इस सीजन में दूसरा ओवर-रेट अपराध था। इससे पहले 'पहला अपराध' मैच नंबर 18 में हुआ था। IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित है, गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"