Cricket Image for क्या आखिरी गेंद पर धोनी की गलती से हारी CSK ? फील्डिंग की सजावट पर कोच फ्लेमिंग ने (Image Source: Google)
मुंबई के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा और इस हार के बाद कई फैंस आखिरी गेंद पर एमएस धोनी द्वारा की गई फील्डिंग की सजावट पर सवाल उठा रहे हैं। मगर कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस बारे में खुलकर बताया है।
फ्लेमिंग ने कहा है कि इसके पीछे भी एक कारण था कि एमएस धोनी ने कीरोन पोलार्ड के खिलाफ आखिरी गेंद पर एक फील्ड को बाउंड्री पर फैला रखा था। फ्लेमिंग ने कहा कि सीएसके पोलार्ड की क्षमता से सावधान थे, इसलिए 30 यार्ड सर्कल में कोई फील्डर नहीं था।
गौरतलब है कि कीरोन पोलार्ड ने केवल 34 गेंदों पर 87 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें छह चौकों और आठ छक्कों की बदौलत MI ने आखिरी गेंद पर 219 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया, जो आईपीएल के इतिहास में उनका सबसे बड़ा चेज़ भी बन गया।