टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एम एस धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। धोनी को चाहने वाले लोगों की तादाद करोड़ों में है। धोनी मैदान पर जितने ज्यादा शांत और सौम्य नजर आते हैं मैदान के बाहर भी उनके इस व्यवहार के लोग कायल हैं। धोनी जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं और हमेशा ही लाइमलाइट से वो कोसों दूर रहते हैं। इस बीच धोनी से जुड़े एक शख्स ने थाला से जुड़े उस राज का खुलासा किया है जिसे शायद ही कोई क्रिकटिंग फैन जानता हो।
धोनी के फैन ने कहा, 'यहां एक घर है जिसमें सब लोग डेथ कर गए हैं। धोनी भैया ने बिना कुछ कहे घर की मरम्मत वगैरह सब करवा दी, उसे बनवा दिया। धोनी भैया ये किसी को बताते नहीं हैं हमें ये इसलिए पता है क्योंकि हम यहां रहते हैं। कभी यहां कुछ पर भी हो धोनी भैया फुल टू सपोर्ट करते हैं।'
धोनी का फैन जिसका बर्थडे धोनी के बर्थडे के साथ होता है एक सवाल के जवाब में कहता है, 'पहले धोनी का बर्थडे मनाऊंगा फिर अपना क्योंकि पहले भगवान का पूजा होता है फिर ना प्रसाद चढ़ता है। हम लोग तो धोनी से मिले हुए हैं और मिलते रहते हैं। जब भी धोनी रोड पर भी मिलते हैं तो टिप्स देते हैं कि क्या यार पेट ठीक कर ले थोड़ा। गाड़ी थोड़ा धीरे चला ले। वो यहां जब भी निकलते हैं तो मस्ती मजाक करते रहते हैं।'