CSK schedule IPL 2026: गरुवार (25 मार्च) को आईपीएल 2026 के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने सभी सात घरेलू मुकाबले चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी, जहां फैंस को एक बार फिर ‘येलो आर्मी’ का जबरदस्त सपोर्ट देखने को मिलेगा।
CSK अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। इसके बाद टीम का पहला होम मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बड़ा मुकाबला 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
इस सीजन CSK की टक्कर अपने चिर-प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस से दो बार होगी, जिसमें एक मुकाबला मुंबई में और दूसरा चेन्नई में खेला जाएगा। इसके अलावा टीम सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी होम और अवे दोनों मैच खेलेगी।