CSK ने हार के बावजूद भी बनाया अनोखा World Record, T20 इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा (Image Source: AFP)
CSK T20 World Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रविवार (5 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम ने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
चेन्नई की पारी में कुल 11 छक्के लगे, जिसमें आयुष म्हात्रे और मैट हेनरी को छोड़कर बाकी सभी 9 बल्लेबाजों ने कम से कम एक छक्का लगाया। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब एक ही पारी में 9 बल्लेबाजों ने छक्का लगाया है।
वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की पारी में कुल 19 छक्के लगे। टी-20 इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब एक मैच में 14 बल्लेबाजों ने छक्के जड़े हैं। इससे पहले 2020-21 बिग बैश लीग मैच में मेलबर्न स्टार्स बनाम सिडनी थंडर के मुकाबले में ऐसा हुआ था।