भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शिवम महरून रंग के ट्रैडिशनल कुर्ते में नजर आ रहे हैं और जब पैपराजी उन्हें देख लेता है तो वो उसे कहते हैं कि प्लीज वीडियो ना बनाए और जब उनकी बीवी आ जाए तो वो वीडियो बना ले।
इस वायरल वीडियो में जब पैपराजी दुबे को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई देता है तो दुबे थैंक यू कहते हैं और साथ ही कहते हैं कि उनकी बीवी आ रही है तब वो वीडियो उनके साथ बना सकते हैं लेकिन दुबे अपना अकेले का वीडियो डिलीट करने की अपील करते हैं। इस मजेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Recent Video of Shivam Dube Casually Talks to Paparazzi pic.twitter.com/A41Nkgn7jM
— Junaid Khan (@JunaidKhanation) March 14, 2026
वहीं, अभी कुछ दिन पहले भी दुबे सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। दरअसल, भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद शिवम दुबे ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि वो फाइनल जीतने के बाद अहमदाबाद से मुंबई फ्लाइट से नहीं बल्कि ट्रेन से घर वापस आए। दुबे ने बताया कि उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि फ्लाइट्स पूरी तरह बुक थीं और वो जल्द से जल्द घर पहुंचना चाहते थे ताकि अपने चार साल के बेटे अयान और दो साल की बेटी मेहविश से मिल सकें।