इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 63वां मुकाबला सोमवार, 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में चेन्नई के मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार, चेन्नई में आज शाम भी गर्मी और उमस बनी रहेगी। बादल छाए रहने की भी उम्मीद है, तापमान 31–35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और आर्द्रता लगभग 83 प्रतिशत होगी। मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर जताई गई है जिसका मतलब ये है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब सनराइजर्स हैदराबाद ने 194 रन डिफेंड करके चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया था। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक ठोके थे। ऐसे में इस मैच में चेन्नई की टीम ना सिर्फ पिछली हार का बदला लेना चाहेगी बल्कि ये मैच जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को भी जिंदा रखना चाहेगी।