Advertisement
Advertisement
Advertisement

डेनियल विटोरी ने चुनी अपनी ऑलटाइम XI, 3 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल

Daniel Vettori All Time XI: न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी डेनियल विटोरी ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। डेनियल विटोरी ने अपनी टीम में सबसे हटकर 3 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma June 19, 2021 • 22:43 PM
Cricket Image for Daniel Vettoris All Time Xi Sachin Tendulkar And Virat Kohli In His List
Cricket Image for Daniel Vettoris All Time Xi Sachin Tendulkar And Virat Kohli In His List (Image Source: Google)
Advertisement

Daniel Vettori All Time XI: न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी डेनियल विटोरी ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। डेनियल विटोरी जिन्होंने अपनी धारधार गेंदबाजी और कप्तानी से कीवी टीम को कई मैच जितवाए उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। डेनियल विटोरी की प्लेइंग इलेवन में 4 कंगारू खिलाड़ी शामिल हैं।

वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से ज्यादा डेनियल विटोरी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। विटोरी ने अपनी टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को चुना है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर मौजूदा कप्तान विराट कोहली और राहुल द्रविड़ डेनियल विटोरी की टीम में शामिल हैं। वहीं कोई भी भारतीय गेंदबाज विटोरी का भरोसा नहीं जीत पाया है। 

Trending


डेनियल विटोरी की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने सिर्फ एक न्यूजीलैंड के खिलाड़ी पर ही भरोसा जताया है। वहीं डेनियल विटोरी ने अपना कप्तान भी सबसे हटकर विराट कोहली को बनाया है। रिकी पॉटिंग और कुमार संगकारा जैसे दिग्गज को टीम में शामिल करने के बावजूद विराट कोहली पर इतना भरोसा विटोरी की टीम को सबसे अलग बनाता है।

कुछ इस तरह से नजर आती है डेनियल विटोरी की ऑल टाइम इलेवन टीम: रिकी पॉटिंग, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, सचिन तेंदुलकर, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीथरन, ग्लेन मैक्ग्रा, सर रिचर्ड हैडली। डेनियल विटोरी की टीम के 12वें खिलाड़ी जैक्स कैलिस हैं। 


Cricket Scorecard

Advertisement