Daryl Mitchell And Nathan Smith Relay Catch: क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसे कैच देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार (30 अक्टूबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इस मैच में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और नाथन स्मिथ ने मिलकर एक शानदार रिले कैच पकड़ा।
यह घटना भारतीय पारी के 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई। उस समय नमन धीर तेजी से रन बना रहे थे और भारत को मुश्किल स्थिति से निकालने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी की गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में खेला, जहां डीप में खड़े डेरिल मिचेल ने कैच पकड़ने के लिए शानदार प्रयास किया। मिचेल ने गेंद को अपने हाथों में तो लपक लिया, लेकिन वह तेजी से बाउंड्री रोप की तरफ जा रहे थे।
ऐसे में मिचेल ने गजब की सूझबूझ दिखाई। बाउंड्री के पार जाने से पहले उन्होंने गेंद को हवा में उछालकर अपने साथी नाथन स्मिथ की तरफ फेंक दिया। स्मिथ उस समय डीप मिडविकेट की तरफ से तेजी से गेंद के करीब पहुंच रहे थे। लेकिन मिचेल ने जैसे ही गेंद को हवा में उछाला, स्मिथ ने दोबारा तेजी दिखाई और पीछे की तरफ छलांग लगाकर शानदार कैच पूरा कर लिया।