Fastest CPL Hundred: सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts and Nevis Patriots) के ऑलराउंडर दसुन शनाका (Dasun Shanaka) ने शुक्रवार (4 जनवरी) को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) के खिलाफ खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। शनाका ने 43 गेंदों में 281.40 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 121 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 12 छक्के जड़े।
इस पारी के दौरान शनाका ने सीपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 39 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया और आंद्रे रसेल औऱ टिम सेफर्च का रिकॉर्ड तोड़ा। रसेल ने 2018 में और सेफर्ट ने मौजूदा सीजन में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने 40-40 गेंदों में शतक जड़ा था।
शनाका ने इस शानदार पारी के दौरान वानिंदु हसरंगा (9) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 93 रनों की साझेदारी की।