David Miller Record: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग 2026 (European T20 Premier League 2026) का 18वां मुकाबला बुधवार, 09 सितंबर को डबलिन के द विलेज स्टेडियम में डबलिन गार्डियंस और बेलफ़ास्ट वुल्व्स (Dublin Guardians vs Belfast Wolves) के बीच खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में बेलफ़ास्ट वुल्व्स के अनुभवी बल्लेबाज़ डेविड मिलर (David Miller) अपनी बल्लेबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पीछे छोड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 37 वर्षीय डेविड मिलर एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं जो कि टी20 फॉर्मेट में अब तक 579 मैचों की 526 पारियों में 12,305 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 875 चौके और 563 छक्के लगाए हैं।
खास बात ये है कि यहां से डेविड मिलर ETPL 2026 के 18वें मुकाबले में डबलिन गार्डियंस के खिलाफ अपनी पारी में 6 छक्के लगाते हैं तो वो रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर टी20 क्रिकेट में 9वें सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल मिलर के नाम 563 टी20 छक्के और रोहित शर्मा के नाम 568 टी20 छक्के दर्ज हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर महान क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 1056 टी20 छक्के ठोके हैं।