दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में डेविड मिलर ने एक बार फिर अपनी शानदार फील्डिंग दखाई। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी तेजी से रन बटोर रहे थे और दिल्ली के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बना रहे थे। लेकिन तभी डेविड मिलर ने लॉन्ग ऑफ पर बेहतरीन कैच पकड़कर उनकी खतरनाक पारी का अंत कर दिया।
आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला रविवार (17 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 9 गेंदों में 12 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर से वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 46 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 शानदार छक्के शामिल रहे।