RCB vs SRH: इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड पेन (David Payne) ने शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीजन के पहले मुकाबले से अपना आईपीएल डेब्यू किया। वह हैदराबाद के सबसे सफल गेंदबाज रहे और 3 ओवर में 35 रन देकर रजत पाटीदार औऱ जितेश शर्मा का विकेट लिया।
लेकिन इस मुकाबले में कुछ ऐसे रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गए जो शायद कोई नहीं चाहेगा। पेन आईपीएल डेब्यू से पहले टी-20 क्रिकेट में 233 मैच खेल चुके थे। टूर्नामेंट के इतिहास में डेब्यू से पहले यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे ज्यादा मैच है। उन्होंने डेविड मलान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2021 में आईपीएल डेब्यू से पहले 227 टी-20 मैच खेले थे।
शनिवार को डेब्यू करने से पहले, पेन के नाम 304 टी-20 विकेट थे, जो IPL में डेब्यू के समय किसी भी खिलाड़ी द्वारा लिए गए सबसे ज़्यादा विकेट हैं। आदिल राशिद के 232 विकेट दूसरे सबसे ज़्यादा हैं।