IPL 2026, Mumbai Indians vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने जबरदस्त वापसी की। क्विंटन डी कॉक और नमन धीर ने शानदार साझेदारी कर पारी को संभाला। डी कॉक ने शानदार शतक जड़ा, जबकि नमन धीर ने भी अर्धशतक लगाया। इन पारियों की बदौलत मुंबई ने पंजाब के सामने 196 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला गुरुवार (16 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम को शुरुआती झटके जल्दी लग गए, जहां रयान रिकेल्टन 2 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक और नमन धीर ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 122 रन की बड़ी साझेदारी की।