Quinton de Kock (IANS)
जोहान्सबर्ग, 5 जुलाई| साउथ अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान क्विंटन डी कॉक को शनिवार को दूसरी बार साउथ अफ्रीका का पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।
उनके अलावा लॉरा वोल्वार्डट, साउथ अफ्रीकी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुनी गईं। डी कॉक को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर और खिलाड़ियों का प्लेयर ऑफ द ईयर भी दिया गया। डी कॉक को दूूसरी बार साउथ अफ्रीका का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।
वह इस पुरस्कार को दूसरी बार पाने वाले साउथ अफ्रीका के छठे खिलाड़ी हैं।