सिडनी थंडर के सैम कोनस्टास (Sam Konstas) ने बिग बैश लीग के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वो टूर्नामेंट के इतिहास में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा इस सलामी बल्लेबाज ने सिडनी की तरफ से टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने ये कारनामा एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ किया।
सैम ने बिग बैश लीग 2024-25 के तीसरे मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। वो टूर्नामेंट के इतिहास में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 19 साल 76 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा। उनसे पहले ये रिकॉर्ड जेसन संगा के नाम था जिन्होंने 19 साल और 104 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था। सैम ने मैच में 27 गेंद में 8 चौको और 2 छक्कों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
The youngest player in BBL history to bring up a half-century.
— 7Cricket (@7Cricket) December 17, 2024
Sam Konstas' night has been exceptional - and it's not over yet #BBL14 pic.twitter.com/Yi2B2hqMFv
मैच की बात करें तो एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 88 रन बनाये। जेमी ओवरटन ने 35 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से 45* रन की पारी खेली। उनके अलावा जेक वेदरल्ड ने 19 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। सिडनी थंडर की तरफ से लॉकी फर्ग्यूसन और क्रिस ग्रीन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए। तनवीर सांघा को 2 विकेट मिले।