David Miller इतिहास रचने के करीब, T20 में साउथ अफ्रीका का कोई क्रिकेटर नहीं बना सका ये रिकॉर्ड (Image Source: AFP)
RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक मिडल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) के पास शनिवार (18 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, जो साउथ अफ्रीका का कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया है।
12000 टी-20 रन
मिलर ने टी-20 क्रिकेट में 561 मैच की 509 पारियों में 35.39 की औसत से 11964 रन बनाए। अगर इस मैच में वह 36 रन बना लेते हैं तो इस फॉर्मेट में 12000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक और फाफ डु प्लेसिस ही ऐसा कर पाए हैं।