Mitchell Starc News: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Captials) की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को पूरे 11 करोड़ 75 लाख रुपये में रिटेन किया है। हालांकि इसके बावजूद मिचेल स्टार्क अब तक टूर्नामेंट के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। यही वज़ह है बीते समय में मिचेल स्टार्क को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। इसी से परेशान होकर अब मिचेल स्टार्क ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने दुनिया को बता दिया है कि आखिर क्यों वो अब तक आईपीएल के लिए भारत नहीं आए हैं?
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, मिचेल स्टार्क ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा करके फैंस को आईपीएल 2026 के लिए अब तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम में ना जोड़ने की पीछे की वज़ह बताई है। उन्होंने खुलासा किया है कि वो कंधे और कोहली की चोट से जूझ रहे हैं, जिस वज़ह से वो आईपीएल टूर्नामेंट के लिए अब तक भारत नहीं आए हैं।
उन्होंने अपने स्टोरी में लिखा, “मैं इस समय अपने कंधे और कोहनी की चोट का इलाज करा रहा हूं, जिसकी गंभीरता का मुझे ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों के दौरान पता नहीं था।” उन्होंने आगे लिखा, “कुछ लोगों ने आईपीएल में मेरी भागीदारी को लेकर कुछ कड़े बयान दिए हैं और खिलाड़ियों के बारे में बहुत बुरी तरह से गलत जानकारी मुहैया कराई है। उन्हें तथ्यों के रूप में प्रचारित किया है और दावा किया है कि वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं।”