इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का आगामी सीजन अभी काफी दूर है, हालांकि लगातार ही इससे जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आ रही है। इसी कढ़ी में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) से जुड़ी एक खुशखबरी भी सामने आई है। दरअसल, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल में अब युवराज सिंह की एंट्री होने वाली है।
दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बन सकते हैं युवराज सिंह
Sportstar के मुताबिक आईपीएल 2025 में युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच बन सकते हैं। बीते समय में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा है यही वजह है अब उनकी मैनेजमेंट रिकी पोंटिंग की जगह युवराज सिंह को टीम के साथ हेड कोच के तौर पर जोड़ना चाहती है जिसके लिए वो लगातार युवराज से बात भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि अब तक इस खबर का कोई आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है।