DC Net Bolwer Injured Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के बीच शनिवार, 25 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले DC के कैंप में एक दर्दनाक घटना घटी है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके एक नेट बॉलर को चेहरे पर बॉल लग गई जिसके कारण वो बेहद ही बुरी तरह चोटिल हो गया। ये चोट काफी गंभीर थी और वो खिलाड़ी दर्द से बुरी तरह कराह रहा था। इसी वज़ह से उसे पहले मैदान पर मेडिकल मदद दी गई और फिर स्ट्रेचर पर लेटाकर अस्पताल लेकर जाना पड़ा।
सोशल मीडिया पर एक 1 मिनट 12 सेकंड वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उस चोटिल खिलाड़ी को दर्द में देखा जा सकता है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि DC की तरफ से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि ये वीडियो देखने वाले भारतीय फैंस भगवान से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि इस युवा खिलाड़ी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी हो और वो जल्द ही पूरी तरह तंदुरुस्त हो जाए।