Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआऱ की टीम में बदलाव, यह खिलाड़ी कर रहा है डेब्यू

12 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में शुक्रवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया...

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat April 12, 2019 • 19:49 PM
IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआऱ की टीम में बदलाव, यह खिलाड़ी कर रहा है डेब्यू Images
IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआऱ की टीम में बदलाव, यह खिलाड़ी कर रहा है डेब्यू Images (Twitter)
Advertisement

12 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में शुक्रवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। स्कोरकार्ड

दिल्ली इस मैच में जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगी तो वहीं कोलकाता हार के क्रम को यहीं रोकने की कोशिश करेगी। 

दिल्ली ने अपने आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को मात दी थी तो वहीं कोलकाता को चेन्नई ने हराया था।  दिल्ली ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। संदीप लामिछाने के स्थान पर कीमो पॉल टीम में आए हैं।  वहीं कोलकाता ने तीन बदलाव किए हैं। सुनील नरेन, हैरी गर्नले और क्रिस लिन को बाहर जाना पड़ा है। इनके स्थान पर लॉकी फग्र्यूसन, जोए डेनले और कार्लोस ब्रैथवेट टीम में आए हैं। 

Trending


केकेआर के लिए जोए डेनले आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं।

टीमें : 
कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, लॉकी फग्र्यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा, जोए डेनले और कार्लोस ब्रैथलवेट 

दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, क्रिस मोरिस, कीमो पॉल, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा, राहुल तेवतिया और अक्षर पटेल।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS IPL 2019