Devdutt Padikkal ने बनाया महारिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की बराबरी की (Image Source: BCCI)
Sri Lanka vs India, 1st Test: भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटनरेशनल स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। दूसरे दिन के खेल के दौरान पडिक्कल 230 गेंदों में 167 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 1 छ्क्का जड़ा। प्रभात जयसूर्या की गेंद पर आगे निलककर खेलने के चक्कर में पडिक्कल स्टंप आउट हुए।
दिग्गजों की बराबरी की
पडिक्कल श्रीलंका के खिलाफ उतरी धरती पर टेस्ट में 150 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन औऱ चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गजों ने ही यह कारनामा किया था।