चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में तीन लगातार हार के साथ खराब शुरुआत करने के बावजूद, बाद के मुकाबलों में लय पकड़ ली है और अभी भी उनके पास प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई करने का एक छोटा सा मौका है। चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है, जो 10 मैचों में सिर्फ़ 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं।
ये मैच दोपहर में खेला जाएगा और चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में होगा। ऐसे में सीएसके की टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी एक बार फिर से उनके विदेशी खिलाड़ियों पर होगी लेकिन इसी बीच फ़्रैंचाइज़ी के दो विदेशी सितारे, नूर अहमद और डेवाल्ड ब्रेविस एक अलग वजह के चलते सुर्खियों में हैं। इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में इन दोनों को एक मैदान पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में फ़्रैंचाइज़ी द्वारा ऐसा पहली बार नहीं किया गया है। इससे पहले, जब संजू सैमसन केरल में थे तो उन्होंने भी बच्चों के साथ क्रिकेट खेला था। वहीं, फ़्रैंचाइज़ी के कोच और कुछ युवा खिलाड़ी जिनमें गुरजपनीत सिंह और कार्तिक शर्मा शामिल हैं भी बच्चों के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं।
Noor and Brevis joins the kids in Street Cricket in Chennai.
— Pratyush Halder (@pratyush_no7) May 7, 2026
pic.twitter.com/ofi5SrHVEC