दक्षिण अफ्रीका के 22 साल के युवा बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस(Dewald Brevis) ने SA20 ऑक्शन में नया इतिहास रच दिया है। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने उन्हें 16.5 मिलियन रैंड (करीब 8.3 करोड़ रुपये) में खरीदकर SA20 इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया। हाल ही में CSK के लिए IPL 2025 में बतौर रिप्लेसमेंट खेले ब्रेविस का यह सफर अब करियर बदलने वाला साबित हो रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस(Dewald Brevis) SA20 लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने उन्हें 16.5 मिलियन रैंड (करीब 8.3 करोड़ रुपये) में खरीदा, जो अब तक किसी भी खिलाड़ी को मिलने वाली सबसे बड़ी रकम है। इससे पहले Durban’s Super Giants ने एडन मार्करम को 14 मिलियन रैंड में खरीदा था, लेकिन ब्रेविस के लिए हुई बिडिंग वॉर ने उस रिकॉर्ड को पल भर में तोड़ दिया।
Dewald Brevis goes for a whopping ₹8.25 crore, becoming the most expensive player in league history Auction?src=hash&ref_src=twsrc5Etfw">SA20Auction pic.twitter.com/NzeqYTmDeR
mdash; CRICKETNMORE (cricketnmore) September 9, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जॉबर्ग सुपर किंग्स (JSK), जो IPL की चेन्नई सुपर किंग्स की सिस्टर फ्रेंचाइज़ी है, ने भी ब्रेविस को हासिल करने की पूरी कोशिश की और 16.4 मिलियन रैंड तक बोली लगाई। लेकिन अंत में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने यह रेस जीत ली। दिलचस्प बात यह है कि IPL 2025 में CSK ने ब्रेविस को बतौर रिप्लेसमेंट सिर्फ 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि SA20 में उनकी कीमत चार गुना से ज्यादा बढ़कर 8.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।