Dewald Brevis Smashed No-Look Six: द हंड्रेड मेंस 2026 का 12वां मुकाबला बुधवार (29 जुलाई) को द ओवल मैदान पर एमआई लंदन (MI London) और लंदन स्पिरिट (London Spirit) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से एक हैरतअंगेज नो-लुक सिक्स भी देखने को मिला।
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लंदन स्पिरिट की शुरुआत शानदार रही। जॉनी बेयरस्टो और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने पहले विकेट के लिए तेज शुरुआत दिलाई। प्रिटोरियस ने सिर्फ 28 गेंदों में 64 रन की धमाकेदार पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
इसके बाद क्रीज पर आए डेवाल्ड ब्रेविस ने भी अपने अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने सिर्फ बड़े शॉट ही नहीं लगाए, बल्कि एक ऐसा छक्का भी जड़ा जिसने मैदान पर मौजूद दर्शकों को अपनी सीटों से उठने पर मजबूर कर दिया।