टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस ने मुश्किल हालात में टीम को संभाला। पावरप्ले में तीन विकेट गिरने के बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज़ दिखाया। इसी दौरान वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर ब्रेविस ने ऐसा नो लुक शॉट खेला कि गेंद सीधे स्टैंड में जा गिरी। यह शॉट सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के तीसरे मुकाबले में रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने हैं। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही।
क्विंटन डी कॉक (4), एडेन मार्करम (6) और रयान रिकेल्टन (7) पावरप्ले के अंदर ही पवेलियन लौट गए। ऐसे में टीम दबाव में थी, लेकिन यहां से डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा संभाला। डेविड मिलर के साथ उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों में 97 रन की तूफानी साझेदारी कर मैच में जान डाल दी। ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके एक खास शॉट की हो रही है।