आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले डेवाल्ड ब्रेविस एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बेबी एबी के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2022 (CPL 2022) में अपनी बल्लेबाजी से ऐसा गदर मचाया कि हर कोई बस देखता ही रह गया। सीपीएल 2022 के 26वें मैच में ब्रेविस ने सिर्फ 6 गेंदें खेली और इन 6 गेंदों में उन्होंने 5 छक्कों समेत कुल 30 रन ठोक दिए।
सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेले गए इस मैच के दौरान ब्रेविस ने 500 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए और फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। हालांकि, अगर ब्रेविस को बल्लेबाज़ी के लिए थोड़ा पहले भेजा गया होता तो शायद ये छक्के सिर्फ 5 ना होकर और भी ज्यादा होते। ये 30 रनों की गदर मचाने वाली पारी उन्होंने सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स के लिए खेली।
इस मैच में सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। पैट्रियोट्स ने ब्रेविस को बल्लेबाजी के लिए छठे नंबर पर भेजा और उनकी बारी आई पारी के18वें ओवर में, अपनी पारी की पहली गेंद पर तो ब्रेविस चूक गए लेकिन इसके बाद 19वें ओवर में ब्रेविस ने 3 छक्के लगाकर तूफान के आगमन की सूचना दे दी थी।
Dewald Brevis 5 sixes in a row
— (@anubhav__tweets) September 22, 2022
30*(6) pic.twitter.com/faGyEvD84z