Dhananjaya de Silva ने अचानक छोड़ी श्रीलंका टेस्ट टीम की कप्तानी, बताया इसका कारण (Dhananjaya de Silva)
Sri Lanka Test Team Captain: श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) ने तत्काल प्रभाव से पद छोड़ दिया है। 35 साल के डी सिल्वा ने 2024 से 2026 के बीच 18 टेस्ट मैच में श्रीलंका टीम की कप्तानी की, जिसमें सात में जीत मिली, आठ में हार और तीन मुकाबले ड्रॉ रहे।
डी सिल्वा ने पुष्टि की है कि वह बतौर खिलाड़ी सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) की सिलेक्शन कमिटी को लिखे एक पत्र में डी सिल्वा ने कहा, "मेरी सच्ची राय है कि यह ज़िम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपी जानी चाहिए।"