VIDEO: धनंजय डी सिल्वा ने पकड़ा कमाल कैच, ऐसे किया Dhruv Jurel की पारी का The End (Image Source: Google)
Sri Lanka vs India, 1st Test: श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) ने भारत के खिलाफ गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन रविवार (16 अगस्त) को ध्रुव जुरेल को आउट करने के लिए एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका।
भारत की पहली पारी के 110वें ओवर की पहली गेंद पर प्रभात जयसूर्या ने मिडिल और लेग के बीच फ्लाइटेड गेंद डाली। जुरेल ने गेंद को ऑन साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का किनारा लगकर गेंद हवा में चली गई। पहली स्लिप पर खड़े धनंजय ने दाईं ओर पूरी लंबाई में डाइव लगाते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ा।
जुरेल अर्धशतक पूरा करने के कुछ ही देर बाद पवेलियन लौट गए। जुरेल ने 68 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके औऱ 1 छक्का जड़ा।