VIDEO अंपायर की गलती से भड़के धोनी, बीच- मैदान में घूसकर अंपायर को लगाई फटकार Images (Twitter)
11 अप्रैल। सीएसके की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच को 4 विकेट से जीतने में सफलता पाई। आखिरी गेंद पर मिशेल सैंटनर ने बेन स्टोक्स की गेंद पर छक्का जमाकर सीएसके को रोमांचक जीत दिला दी।
आपको बता दें कि बेन स्टोक्स का यह आखिरी ओवर काफी नाट्किय भरा रहा। 20वें ओवर की चौथी गेंद बेन स्टोक्स ने मिशेल सैंटनर को फुलटॉस फेंकी और इस गेंद पर 2 रन बने।
आपको बता दें कि जब बेन स्टोक्स ने यह गेंद फुलटॉस फेंकी तो अंपायर ने गेंद को पहले तो नो बॉल देने का इशारा किया लेकिन झटसे फिर उन्होंने अपने नो बॉल के इशारे को वापस ले लिया।