Advertisement

धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ कैच का अर्धशतक किया पूरा

लार्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन आज भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एलिस्टेयर कुक का कैच लेकर

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma February 10, 2015 • 14:44 PM
M S Dhoni
M S Dhoni ()
Advertisement

लंदन/नई दिल्ली, 18 जुलाई (हि.स.) । लार्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन आज भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एलिस्टेयर कुक का कैच लेकर इंग्लैंड के खिलाफ कैच का अर्धशतक का पूरा किया। किसी एक देश के खिलाफ 50 या इससे अधिक कैच लेने वाले वह पहले भारतीय विकेटकीपर बन गये हैं।

अपना 85वां टेस्ट मैच खेल रहे धोनी ने इसके बाद सैम रोबसन का कैच लपककर भारत और इंग्लैंड के बीच विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक शिकार करने का रिकार्ड भी अपने नाम किया। धोनी का यह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में 55वां शिकार था। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर एलन नाट का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने 54 शिकार किये थे।

Trending


इंग्लैंड के खिलाफ धोनी ने रोबसन का विकेट गिरने तक 51 कैच और चार स्टंप आउट किये हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक कैच लेने का रिकार्ड ऑस्ट्रेलिया के रोडनी मार्श (141 कैच) के नाम पर है। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के इयान हीली (123) और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (103) का नंबर आता है। धोनी के नाम पर अब कुल 268 शिकार दर्ज हो गये हैं, जिसमें 231 कैच और 37 स्टंप शामिल हैं। इंग्लैंड के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक 43 कैच लिये हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS