अबू धाबी टी10 लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर ग्रहण, पीसीबी ने रोकी एनओसी (अबू धाबी टी10 लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर ग्रहण, पीसीबी ने रोकी एनओसी )
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने खिलाड़ियों का एनओसी (नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) ब्लॉक कर दिया है। इस वजह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों का अबू धाबी टी10 में हिस्सा लेना बहुत मुश्किल हो गया है।
पीसीबी तब तक एनओसी जारी नहीं करेगी जब तक लीग की तरफ से उसे हर एनओसी के लिए 10,000 डॉलर का भुगतान नहीं किया जाएगा। पीसीबी द्वारा देर से रखी गई इस शर्त के कारण लीग से जुड़ी फ्रेंचाइजी परेशान हैं। फ्रेंचाइजी फीस देने या फिर दूसरे खिलाड़ियों की तलाश में हैं।
क्रिकइन्फो के मुताबिक, अबू धाबी टी10 मैनेजमेंट ने 30 सितंबर को लीग के प्लेयर ड्राफ्ट के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एनओसी के लिए आवेदन दिया था। पीसीबी ने हर एनओसी के लिए 10,000 डॉलर की मांग इस सप्ताह की शुरुआत में बताई। टूर्नामेंट 7 नवंबर से शुरू होना है।