क्रिकेट से दूर धोनी यहां दिखा रहे हैं अपना जलवा, होमटाउन रांची में बिलियर्ड्स खेलते हुए आए नजर Image (Twitter)
29 सितंबर। क्रिकेट से दूर धोनी इस समय अपने घर होमटाउन रांची में खाली समय का भरपूर मजा ले रहे हैं। भले ही धोनी अपने क्रिकेट को लेकर सुर्खियां नहीं बटोर रहे हैं लेकिन क्रिकेट से बाहर रहकर भी फैन्स के बीच धोनी की खबर हमेशा बनी रहती है।
आपको बता दें कि हाल ही में धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए फोटो पोस्ट की थी जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी।
अब धोनी अपने होमटाउन रांची में बिलियर्ड्स खेलते हुए नजर आए हैं। धोनी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन में विधायक कुनाल सारंगी के साथ बिलियर्ड्स खेलते हुए नजर आए।