MS Dhoni (Google Search)
नई दिल्ली, 20 मई| महेंद्र सिंह धोनी का हाल ही में अपनी बेटी जीवा के साथ खेलते हुए एक वीडियो आया था जिसमें उनके चेहरे पर बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी दिखाई दे रही थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की बातें हुई थीं। कुछ लोगों ने कहा था कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी अब बूढ़ा हो गया है।
अब उन्हीं फैंस की ख्वाहिश है कि धोनी दाढ़ी कटवाएं और अपने पुराने लुक में आएं।
इसके लिए उनके फैंस ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक मुहिम भी चलाई है जिसका नाम दिया गया है। हैशटैग टेकदविनिंगस्ट्रोक एंड ब्रेक हिज बियर्ड।
इस समय सभी खिलाड़ी लॉकडाउन में हैं जिसके कारण उनके बाल और दाढ़ी बढ़ गई है। कुछ खिलाड़ियों ने अपनी पत्नियों की मदद से बाल कटवाए जिनमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा भी शामिल हैं।