MS Dhoni and Dinesh Karthik (Google Search)
मुंबई, 9 जून| भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश काíतक ने कहा है कि 2003-04 में वह पहले इंडिया-ए टूर में महेंद्र सिंह धोनी के साथ थे और 2003 से आज तक उनमें (धोनी में) कुछ बालों के सफेद होने के सिवाय और कुछ नहीं बदला है। कार्तिक ने बताया कि जब वह पहली बार धोनी से मिले थे तो पूर्व कप्तान काफी सरल इंसान थे और वह आज भी वैसे ही हैं।
कार्तिक ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर कहा, "2003-2004 में मैं जब पहली बार उनके साथ ए टूर पर गया था तो वह काफी सरल किस्म के इंसान थे। वह एकदम आराम से रहते थे। वह अभी भी ऐसे ही हैं।"
उन्होंने कहा, "एक अंतर सिर्फ यह है कि अब उनके बाल ज्यादा सेफद हो गए हैं। अंदर से वह अभी भी एक शांत इंसान हैं।"