MS Dhoni (Twitter)
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2020 की तैयारियों में जुटी हुई है। फैंस के लिए सबसे खुशी की बात यह है कि टीम के कप्तान धोनी लगभग एक साल बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे है और अभ्यास सत्र के दौरान लंबे-लंबे गगनचुंबी छक्के लगा रहे है।
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट हुई जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी अभ्यास दिखाया गया। इस दौरान धोनी ने इतना जोड़दार शॉट मारा की गेंद मैदान से बाहर चली गई और फील्डर को जाकर उसे ढूंढना पड़ा। धोनी के इस ताकतवर शॉट को देखकर टीम के ओपनिंग बल्लेबाज मुरली विजय भी हैरान रह गए।
चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजर रसल राधाकृष्णन यह वीडियो बना रहे थे और गेंद के मैदान के बाहर जाते ही उन्होंने पूछा कि "बॉल लोस्ट?(गेंद खो गई क्या?)"