Advertisement

धोनी के समर्थन में उतरे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान,कहा उन्हें संन्यास के लिए मजबूर न किया जाए

मुंबई, 11 अप्रैल | इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास के लिए मजबूर नहीं किया जाए क्योंकि एक बार वह चले गए तो लौटकर नहीं आएंगे। हुसैन ने एक चैनल के

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma April 11, 2020 • 17:00 PM
MS Dhoni
MS Dhoni (Twitter)
Advertisement

मुंबई, 11 अप्रैल | इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास के लिए मजबूर नहीं किया जाए क्योंकि एक बार वह चले गए तो लौटकर नहीं आएंगे। हुसैन ने एक चैनल के एक शो के दौरान कहा, "क्या धोनी अभी भी भारतीय टीम में आने के काबिल हैं? यह सावल सभी सदस्यों पर लागू होता है।

मैंने जो धोनी को देखा है, मुझे अभी भी लगता है कि उनके पास भारतीय क्रिकेट को देने के लिए काफी कुछ है। हां, एक-दो मौके रहे हैं जहां वह लक्ष्य का पीछा करते हुए असफल हुए हैं। जैसा कि विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में हुआ था। लेकिन उनमें अभी भी काफी प्रतिभा है।"

Trending


हुसैन ने कहा, "आप जो चाह रहे हैं उससे सावधान रहिए क्योंकि एक बार धोनी चले गए तो वापस नहीं आएंगे।"
 


Cricket Scorecard

Advertisement