धोनी जैसा कोई नहीं था, अगले 10 वर्षों में भी कोई ऐसा नहीं होगा: कोच एमपी सिंह (धोनी जैसा कोई नहीं था, अगले 10 वर्षों में भी कोई ऐसा नहीं होगा: कोच एमपी सिंह)
धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास ले लिया है और अब वे इस फ्रेंचाइजी के साथ एक मेंटर (मार्गदर्शक) की भूमिका निभाएंगे। माही के बचपन के कोच एमपी सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान की विरासत को सराहा है।
कोच एमपी सिंह ने 'आईएएनएस' से कहा, "धोनी जैसा खिलाड़ी, धोनी जैसा कप्तान, धोनी जैसा इंसान और धोनी जैसा क्रिकेटर, मुझे नहीं लगता कि आने वाले समय में खासकर अगले 10 वर्षों में देखने को मिलेगा।"
धोनी 2016 और 2017 के सीजन को छोड़कर बाकी सभी सीजन में सुपर किंग्स के साथ रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। एमपी सिंह ने फ्रेंचाइजी के प्रति धोनी की वफादारी की तारीफ करते हुए बताया कि धोनी के पास दूसरी फ्रेंचाइजी से भी ऑफर थे, लेकिन उन्होंने सीएसके के साथ ही बने रहना चुना।